Tranding

नव वर्ष पर वीटीआर में पिकनिक मनाने वालों की खैर नहीं --वीटीआर प्रशासन

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

आगामी नव वर्ष पर वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन क्षेत्र में पिकनिक मनाने वालों की खैर नहीं। वीटीआर प्रशासन की ओर से नए साल में वन क्षेत्र के भीतर पिकनिक मनाने वालों के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है। चेतावनी में नए साल में जंगल मेंअनादिकृत प्रवेश करना,खाना बनाना, गाना बजाना,आग लगाना, शिकार खेलना,शोरगुल करना धमाचौकड़ी करनाआदि पूर्णत वर्जित है।पकड़े जाने पर वन्य प्राणीअधिनियम के तहत जेल की हवा खानी पड़ सकती है। वन विभाग के द्वारा जारी किए गए निर्देश केआलोक में नए साल के अवसर पर वन कर्मियों की टीम संघन गस्त अभियान चल रही है,जिसके तहत इंडो नेपाल क्षेत्र से जुड़े सभी पथों पर विशेष चौकसी के निर्देश दिए गए हैं,इसके तहत सभी वन क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस फरमान से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की हसीनवादियों में पिकनिक मनाने की हसरत पर पानी फिर गया है,साथ ही मायूस हो गए हैं।आसपास खाली पड़े भूखंडों पर पर्यटक पिकनिक मना सकते हैं,सभी वन क्षेत्र में शिकारी एवं वन अपराधियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी जारी है। वन विभाग ने जंगलों में नए साल का धूम धड़ाका,पार्टी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इस बाबत सीएफ नेशमणि ने संवाददाता को बताया कि इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए रेंज के सभी अधिकारियों का विशेष टीम बनाकर गस्ती कराया जा रहा है।संदिग्ध व्यक्तियोंऔर शिकारी पर वन विभाग के अधिकारियों का पैनी नजर है,

इस तरह सभी वन क्षेत्र को हाईअलर्ट पर रखा गया है। सभी वन क्षेत्र में शिकारी एवं वनअपराधियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है। जंगलों में पिकनिक के आयोजन से जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है,वहीं वन जीवन के शिकार की भी आशंका बनी रहती है,लोग जंगल में पिकनिक मनाने जाते हैं,साथ ही तेज आवाज में बाजा बजाते,आग लगाकर खाना बनाते,भोजन करने के बाद झूठ पत्तल,पॉलिथीन आदि जंगल में फेंक कर गंदगी फैला देते हैं,जिससे वन एवं वन जीवन पर खतरा बढ़ जाता है।नववर्ष कीअवसर पर जंगल में शिकार की संभावना बढ़ जाती है,सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक वन क्षेत्र में गस्ती बढ़ा दी जाएगी,इस क्षेत्र में गलत कार्य करने वालों को कठोर से कठोर सजा का प्रावधान है।संवाददाता को विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि इसअवधि मेंअगर कोई व्यक्ति या वनकर्मी गलत काम करते हुए पकड़े जाएंगे तो उन पर गाज गिरना तय है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
65

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.