चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
मिठौरा विकास खण्ड के ग्राम सभा सोनाड़ी खास के वनग्राम बलुवहिया एवं हथियहवा के जरूरत मंद दो सौ ग्यारह गरीब परिवारों में ग्राम प्रधान रमेश कुमार साहनी ने कंबल वितरण किया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को को कंबल देने के बाद ग्राम प्रधान ने कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है ।साहनी ने कहा कि हम सभी लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार ऐसे गरीब परिवारों को चिन्हित कर उनके सुख दु:ख में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करानी चाहिए जिससे आने वाली युवा पीढ़ी को हम सब कुछ उदाहरण प्रस्तुत कर सकें ।इस अवसर पर प्रेम कुमार, खूबलाल, बनारसी ,सोना देवी, गफ्फार,संदीप सिंह, रीना देवी, फुलेसरा, कतवारी देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.