Tranding

मानवाधिकार संगठन सेवा ट्रस्ट ने जरूरतमंदों में बांटा ऊनी कपड़ा।

मरहूम मुख्तार अहमद सिद्दीकी के ईसाल-ए-सवाब में बांटा गर्म कपड़ा।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मुबारक खां शहीद रहमतुल्लाह अलैह दरगाह कमेटी के अध्यक्ष इकरार अहमद के पिता मुख्तार अहमद सिद्दीकी का गुरुवार को सुबह में इलाज के दौरान निधन हो जाने पर महानगर के विभिन्न संगठनों ने रंजोगम का इजहार किया है। इसी परिप्रेक्ष्य में इकरार अहमद के पिता मुख्तार अहमद सिद्दीकी के इसहाले सवाब के लिए मानवाधिकार संगठन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद रजी और मुशर्रफ अली की रहनुमाई में जरूरतमंदों, गरीबों, मजदूरों और असहायों में सर्द हवाओं के बीच कड़ाके की ठंड में ऊनी कपड़ों को बांटा गया। लोगों को मिले गर्म कपड़े को पहनते हुए खूब दुआएं दी। 

इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद रजी ने मुख्तार अहमद सिद्दीकी की मगफिरत की दुआ मांगते हुए कहा कि इसहाले सवाब के लिए सदकये जारिया के लिए जरूरतमंदों में आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार संगठन सेवा ट्रस्ट हर साल लोगों की मदद की दिशा में तत्पर है। इसी संदर्भ में हजरत बाबा मुबारक खां शहीद दरगाह पर मौजूद जरूरतमंदों को संगठन के संरक्षकज्ञइकरार अहमद के वालिद की याद 50 जैकेट बांटा गया। लड़कों और लड़कियों को में भी गर्म कपड़ों को दिया गया।

इस मौके पर मोहम्मद रजी, मुशर्रफ अली, सद्दाम एडवोकेट, डॉ. तबरेज, अतुल शर्मा, राजू शर्मा, समीर, इस्लाम आदि मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
59

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.