परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 6 आजाद नगर में स्थित एस एन टी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आज विज्ञान प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्नातक शिक्षा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह रहें।
मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में बच्चों के भविष्य के विषय पर विस्तार पूर्वक बताया साथ में विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी क़ो निर्देश भी दिया की आप अपने विद्यालय क़े कैम्पस को गड्ढा मुक्त करवा ले साथ हीं साथ विद्यालय को हाईटेक बना लें और विद्यालय के मैदान में पीपल, बरगद और नीम का पौधा भी लगाए क्योंकि पीपल ऐसा वृक्ष है जो चौवीस घंटे अक्सीजन देता है। विशिष्ट अतिथि के रुप मे पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया और अपने सम्बोधन में उन्होंने कहाँ की ऐसे कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल बढ़ता है ऐसे कार्यक्रम मे प्रवीण जी जब भी हमें याद करेंगे हम हर समय साथ देने का प्रयास करेंगे साथ हीं उन्होंने एक हिदायत भी दी उन्होंने कहाँ की हमारे देश के सभी महापुरुषों को पुष्पाजली करना चाहिए क्योंकि यह एक विद्यालय है बच्चों को सभी महापुरुषों के बारे मे जानकारी होनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया और अंत में बच्चों को पुरस्कार वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।ा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.