Tranding

नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 2 बल्लभ नगर तिवारी टोला में नालियां जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत परतावल की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। वार्ड नंबर 2 बल्लभ नगर तिवारी टोला में नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। हालात इतने बदतर हैं कि राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नालियों में भरा गंदा पानी संक्रामक बीमारियों को खुला निमंत्रण दे रहा है, वहीं सड़क पर फैली गंदगी और फिसलन के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल नालियों की सफाई कराने और स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की चुप्पी से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Karunakar Ram Tripathi
78

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.