धनंजय शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आज 23.12.2025 दिन मंगलवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया ।
पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने व अपराधों की रोकथाम हेतु दंगा निरोधक उपकरणों के साथ ड्रील का अभ्यास कराया गया, तथा उनके रख-रखाव व क्रियाशीलता के बारे में सम्बन्धित को दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश। परेड में प्रतिसार निरीक्षक बलिया श्रीराम बेलास, व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.