धनंजय शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा आज दिनांक 20.12.2025 को तहसील बांसडीह पर शीत लहर के चलते बेसहारा, असहाय, वृद्ध, निराश्रित और गरीब परिवारों को कंबल वितरण किया गया । जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर खुले में सो रहे लोगों को ठंड से बचाना है । प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो । उपजिलाधिकारी और नगर निकाय को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें, कि हर महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर अलाव की पर्याप्त व्यवस्था हो।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बासंडीह श्री अभिषेक प्रियदर्शी व क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.