Tranding

प्रधान सचिव सी.के.अनिल ने की राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,बिहार सरकार के प्रधान सचिव,सी के अनिल ने समाहरणालय सभागार में जिले के विभिन्न राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस,ई-मापी, बसेरा-2,महा अभियान, सरकारी भूमि का सत्यापन, एडीएम एवं डीसीएलआर कोर्ट स्टेट्स सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में अपर समाहर्ता,राजस्व,राजीव रंजन सिन्हा ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न राजस्व कार्यों की प्रगति से प्रधान सचिव को अवगत कराया। उन्होंने लंबित मामलों,निष्पादन की स्थिति एवंआगे की कार्ययोजना की जानकारी दी।प्रधान सचिव, सी. के.अनिल ने बैठक में उपस्थित सभी राजस्व पदाधिकारियों को राजस्व नियमों एवं प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी तालमेल एवं समन्वय बनाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर राजस्व कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि31दिसंबर तक सभी लंबित राजस्व मामलों का हर हाल में निष्पादन किया जाए, इसके लिए सभी पदाधिकारियों को कड़ी मेहनत करनी होगी।प्रधान सचिव ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों की रिपोर्ट साझा की जाएगी, ताकिअन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उससे प्रेरणा लेकरअपने कार्यों में और अधिक सुधार कर सकें। उन्होंने राजस्व से संबंधित सभी कार्यों को पूर्णतः नियमानुसार एवं पारदर्शिता के साथ निष्पादित करने का निर्देश दिया। सी. के.अनिल ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पश्चिम चम्पारण जिले के सभी राजस्व पदाधिकारी एवं कर्मी समयबद्ध तरीके से लंबित मामलों का निष्पादन करअपने लक्ष्य की प्राप्ति कर लेंगे,उन्होंने विभागीय एवं जिला पदाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों का समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।इस अवसर पर, जिला पदाधिकारी,तरनजोत सिंह ने प्रधान सचिव को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी निष्ठा एवं मेहनत के साथ कार्य करते हुए विभागीय लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेंगे।जिला पदाधिकारी ने राजस्व पदाधिकारियों से कहा कि वेआपसी समन्वय बनाकर 31दिसंबर तक सभी पेंडेंसी समाप्त करें।उन्होंने निर्देश दिया कि राजस्व मामलों का निष्पादन नियमों केअनुरूप किया जाए तथा कार्यालय आने वाले आम नागरिकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सही तरीके से जानकारी दी जाए,ताकि वे संतुष्ट होकर लौटें।बैठक में अपर समाहर्ता,राजस्व, राजीव रंजन सिन्हा, व्यवस्थापक,बेतिया, राज-सह-अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा,जिला भू-अर्जन पदाधिकारीअमरेन्द्र कुमार, सभी डीसीएलआर,सीओ सहितअन्य राजस्व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
66

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.