Tranding

इनारा वेलफेयर सोसाइटी ने प्रशस्ति पुरस्कार से सम्मानित किया।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

इनारा वेलफेयर सोसाइटी गोरखपुर, द्वारा अधिवक्ता मोहम्मद राफे (संस्थापक, लीगल ब्रिज एसोसिएट्स, गोरखपुर) एवं अधिवक्ता मोहम्मद आसिम को प्रशस्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार वक्फ और एसआईआर से संबंधित गोरखपुर एवं आसपास के जिलों में उनकी असाधारण सेवाओं, जन-जागरूकता तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

पुरस्कार प्रदान करते हुए संस्था के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद फहीम अहमद क़ासमी ने कहा कि अधिवक्ता मोहम्मद राफ़े और उनकी टीम ने वक्फ़ संपत्तियों के संरक्षण, सही पंजीकरण, कानूनी जागरूकता तथा एसआईआर से जुड़े जटिल मुद्दों को आम जनता के लिए सरल और समझने योग्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण और कार्यशालाओं से आम नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं वक्फ़ के मुतवल्लियों को कानूनी आवश्यकताओं की बेहतर जानकारी प्राप्त हुई है।

संस्था के कोऑर्डिनेटर मौलाना सबीहुल हसन क़ासमी ने कहा कि लीगल ब्रिज एसोसिएट्स की टीम की सेवाएं केवल कानूनी मार्गदर्शन तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने कौम और मिल्लत के सामूहिक हित में एक शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी सेवाओं से युवाओं और सामाजिक संगठनों को भी इस क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाने की प्रेरणा मिली है।

पुरस्कार स्वीकार करते हुए अधिवक्ता मोहम्मद राफ़े एवं अधिवक्ता मोहम्मद आसिम ने इनारा वेलफेयर सोसाइटी का आभार व्यक्त किया और यह संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी वक्फ़ के संरक्षण, जन-जागरूकता और कानूनी प्रशिक्षण के लिए अपनी सेवाएं निरंतर जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि वक्फ़ संपत्तियों की सुरक्षा और सही कानूनी चेतना समय की अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता है, जिसमें सामूहिक प्रयास अनिवार्य हैं।

इस अवसर पर गोरखनाथ व्यापारी मंच के प्रतिनिधि मोहम्मद शहज़ादे, मोहम्मद रज़ी, इम्तियाज अहमद, एडवोकेट अनवार आलम, एडवोकेट मो दानिश आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
72

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.