महराजगंज, उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मिठौरा में खाद्य एवं विपणन विभाग के कार्यों का औचक निरीक्षण कर धान क्रय की स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने धान क्रय अभिलेखों, क्रय हेतु निर्धारित चेक लिस्ट के अनुरूप तैयारियों को देखा और केन्द्र पर खरीद की स्थिति का जायजा लिया। डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि धान क्रय केन्द्र मिठौरा प्रथम पर कुल कुल 149 किसानों से 348.32 मी0टन एवं केन्द्र मिठौरा द्वितीय पर कुल 111 किसानों से 295.92 मी०टन की धान खरीद की गयी है।
निरीक्षण के समय धान क्रय केन्द्र मिठौरा प्रथम पर कृषक प्रेम नारायण सिंह, जमुई की लगभग 118 कुन्तल तथा मिठौरा द्वितीय पर राजमणि, चैनपुर की लगभग 41 कुंतल धान की तौल की जा रही थी। उपस्थित कृषकों द्वारा केन्द्र की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया तथा बताया गया कि उन्हें अपना धान विक्रय हेतु पंजीकरण कराने व धान विक्रय करने में कोई असुविधा नहीं हुई है और केंद्र पर उपस्थित कार्मिकों ने पूरा सहयोग किया।
जिलाधिकारी ने धान खरीद प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए खरीद की गति को तेज करने का निर्देश दिया। कहा कि किसानों से खरीद समय पर और क्रय नीति के मानकों के अनुरूप हो। अगर किसानों को कहीं समस्या आती है तो संबंधित द्वारा प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप खरीद को समय पर पूरा करने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के समय डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, केन्द्र प्रभारी आशीष मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.