शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
चनपटियाथाना क्षेत्र के टिकु टिक्लिया निवासी एक मजदूर की हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में जेसीबी से सिर पर चोट लगने के कारण मौत हो गई। उसकी पहचान चनपटिया थाना के टिकुलिया वार्ड संख्या 11 निवासी,शंभू राम के पुत्र,राहुल कुमार,उम्र 18 वर्ष के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर मृतक के परिवार में मातम छा गया,वह पिछले 20 से 25 दिन पहले हिमाचल प्रदेश में पत्थर क्रशर में मजदूरी करने गया था, मृतक के पिता,शंभू राम ने संवाददाता को बताया कि मेरा पुत्र, राहुल कुमार,हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पत्थर फोड़ने वाले क्रेशर में मजदूरी का काम करता था।घर की माली स्थिति खराब होने के कारण वह मजदूरी करने गया था।शाम के समय वह क्रासर में काम कर रहा था,इसी दौरान वहां कार्यरत जेसीबी के अगले बकेट से राहुल के सिर पर चोट लग गई,वह मूर्छित होकर गिर गया,जहां उसकी मौत हो गई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.