Tranding

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने पर युवक की हुई मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

सहोद्रा थाना क्षेत्र के पडरौन दोन कैनाल के पास देर शाम भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।तेज रफ्तार में जा रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पकड़ी बिसौली के शशि भूषण शर्मा के रूप में की गई थानाअध्यक्ष, रितुराज ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान गौनाहा थाना क्षेत्र के पकड़ी बिसौली गांव निवासी,मुरली शर्मा के 32वर्षीय पुत्र,शशि भूषण शर्मा के रूप में की गई है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक सड़क पर कम रोशनी तेज इन गति के कारण सड़क पर बाइकअनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई,जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।

पुलिस बाइक को भी जप्त कर लिया। पुलिस पूरे घटना की जाच पड़ताल में जुड़ गई है।इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।ग्रामीण में संवाददाता को बताया कि मृतक मिलनसार स्वभाव का था,परिवार में कमाने वालों में से एक था अचानक हुई इस मौत से पूरी परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा की मांग करते हुए दोन कैनाल के पास सड़क का विस्तार करने, बिजली लगाने की मांग की है,अंधेरा रहने के कारण ऐसे हादसेअक्सर होते रहते हैं, लोगों ने प्रशासन से स्ट्रीट लाइट लगाने,सड़क के चौड़ाई बढ़ाने व सुरक्षा उपाय को मजबूत करने की मांग की है।

Karunakar Ram Tripathi
71

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.