शहाबुद्दीन अहम
बेतिया, बिहार।
पश्चिम चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी,हरीकिशोर राय के आदेश पर जिले में सघन वाहन जांचअभियान चलाया गया,जिसके तहत बगहा पुलिस ने 533 वाहनों की जांच कर,परिवहन विभाग के नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों और मालिकों से 2 लाख 46 हजार रुपया जुर्माना वसूल किया। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने संवाददाता को बताया कि डीआईजी केआदेश पर जिले के विभिन्न थानों के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया,जिसमें एसडीपीओ के साथ पुलिस निरीक्षकों को भी लगाया गया।उक्तआदेश के आलोक में नौरंगिया थाना क्षेत्र में मदनपुर पुलिस चेक पोस्ट पर बगहा पुलिस निरीक्षक, संजय कुमार पाठक के नेतृत्व में नौरंगिया थानाअध्यक्ष, शुभम कुमार वअन्य पुलिस पदाधिकारी ने यूपी जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों की जांच की,दूसरीओर पटखौली थाना व लौकरिया थाना के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया गया।पुलिस नेअपने-अपने थाना क्षेत्र के बैंक के सीसीटीवी के साथ आभूषण की दुकानों को जांच करते हुए वहां तैनात कर्मियों से पूछताछ की,कि कुछ परेशानी तो नहीं है।डीआईजी, हरि किशोर राय ने संबंधित थानाअध्यक्षों को हिदायत दिया किअपने-अपने क्षेत्र में शराब कारोबारी,गांजा,चरस तस्करी करने वालों,बालू का अवैध कारोबार करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएऔर शख्त से जांच की जाए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.