शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
जमीन रजिस्ट्री में धोखाधड़ी का मामला विभिन्न स्तरों से रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पैसा लेकर समय पर जमीन रजिस्ट्री नहीं करना,बैनामा बनाकर भी जमीन को जमीन खरीदने वाले के नाम से रजिस्ट्री नहीं करना भी एक समस्या बन गया है। जमीन बेचने वाले और जमीन खरीदने वालों के बीचआपसी सहमति बन जाने के बाद भी जमीन बेचने वाला पैसा लेकर जमीन की रजिस्ट्री समय पर नहीं कर पा रहा है,जिस से जमीन खरीदने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,इसके लिए जमीन बेचने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करानी पड़ रही है। इसी क्रम में संवाददाता को एक घटना के बारे में पता चला है कि पैसा लेकर जमीन नहीं रजिस्ट्री का मामला सामने आया है। श्रीनगर थाना क्षेत्र के पूजा गांव में एक जमीन का बैनामा कर कर पैसा लेकर जमीन नहीं रजिस्ट्री करने का मामला सामने आया है,जिसमें प्राथमिकी दर्ज हुई है। गांव के मोतीलाल शर्मा ने संवाददाता को बताया कि इस गांव के विजय मिश्रा ने आकर बताया कि मेरे पास 9 धुर जमीन है जिसको बेचना है,जिसकी कीमत 2 लाख तय हुआ, इस क्रम में मोतीलाल शर्मा ने विभिन्न ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से 1लाख 60 हजार रुपया विजय मिश्रा को जमीन रजिस्ट्री के मद में दिया,शेष राशि जमीन रजिस्ट्री करने के बाद देने को तय हुआ।राशि लेने के बाद जब मोतीलाल शर्मा विजय मिश्रा के घर रजिस्ट्री करने के लिए कहने गए तो उन्होंने टालमटोल करना शुरू कर दिया। समय पर जमीन रजिस्ट्री नहीं करने पर मोतीलाल शर्मा ने विजय मिश्रा के घर जाकर पैसा मांगने के लिए गए तो उन्होंने मारपीट, गाली गलौज कर भगा दिया,इसके बाद मोतीलाल शर्मा ने विजय मिश्रा के विरोध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.