जे.एन.सी.यू. के कुलपति ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।
धनंजय शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश।
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 नवंबर 2025 से चल रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन सुचितापूर्ण और नकल विहीन परीक्षा कराने को कटिबद्ध है। इसी उद्देश्य से विश्वविद्यालय द्वारा उड़ाका दल की दो टीमों का गठन भी किया गया है।
परीक्षा व्यवस्था में विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का समुचित पालन हो रहा है इसे परखने के लिए स्वयं कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता द्वारा गौरीशंकर कन्या महाविद्यालय करनई और कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। कुलपति ने स्ट्रांग रूम.परीक्षा कक्षों का पर्यवेक्षण किया, केंद्राध्यक्ष से व्यवस्था संबंधी जानकारी ली और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालय के 82916 परीक्षार्थियों के लिए 7 नोडल एवं 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
तीन पालियों में संचालित हो रही परीक्षा की प्रथम पाली प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे में प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय पाली 11:30 से 1:30 बजे में द्वितीय सेमेस्टर और तृतीय पाली 2.30 से 4:30 में पंचम सेमेस्टर की यूजी और पीजी की परीक्षाएं संपन्न हो रही हैं। परिसर स्थित परीक्षा केंद्र पर केंद्राध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा, सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. प्रमोद शंकर पांडे के निर्देशन में बी. एस. सी. कृषि के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा सुचितापूर्ण संपन्न हुई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.