शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह घर से टहलने के लिए निकली को नशा सुंघाकर अपहरण कर लिया गया है,
आभूषण छीन लिया गया।पीड़िता ने नौतन थाना में रमाशंकर तिवारी उनके पुत्र सुशील तिवारी,पत्नी सरस्वती देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने संवाददाता को बताया कि सुबह करीब 3:30 बजे वह घर से टहलने के लिए निकली थी,टहलकर वापस लौट रही थी,तभी आरोपी रमाशंकर तिवारी और उसके पुत्र उस को पकड़ लिए,वह विरोध की तो रमाशंकर तिवारी ने उसके मुंह पर रुमाल सटा दिया, जिस से वह बेहोश हो गई, जब होश आया तो वह एक पुल के पास बोलोरो गाड़ी में थी,उसे गाड़ी में सरस्वती देवी भी थी। सुशील तिवारी ने उसे इंजेक्शन दे दिया,जिससे वह फिर बेहोश हो गई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.