शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
इंडो नेपाल बॉर्डर के समीप एक नाबालिक लड़की से शादी करने के मामले मेंआठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि इनरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित वर्ग की एक नाबालिक लड़की से शादी करने के लिए आधा दर्जन से अधिक लोग आएथे।इनोवा के घोड़पकड़ी की एक महिला,हसीना खातून ने राजस्थान,उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ के मुबारकपुर से लोगों को बुलाई थी। आसपास के लोगों को पता चला कि नाबालिक से शादी करने को लेकर महिला दूसरे राज्य के लोगों से बुलाई है, तुरंत इसकी सूचना इनरवा पुलिस को दी गई। इनरवा थानाअध्यक्ष,लवकांत शर्मा
पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले में राजस्थान की बालोतरा के कमरुद्दीन,सबरूद्दीन,लखी निवासी,मंगनी लाल,रमेश कुमार,शिवरतन,घोड़ापकड़ी की हसीना खातून,आजमगढ़ मुबारकपुर के सगीरअहमद, जेबुन्निसा को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है।पुलिस ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी है। थानाअध्यक्ष,लवकांत शर्मा ने संवाददाता के बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर 8 लोगों को जेल भेज दिया गया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.