Tranding

"रोड नहीं तो वोट नहीं " को लेकर हुआ प्रदर्शन

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

लौरिया प्रखंड के नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के व्यासपुर गांव में, ग्रामीणों ने ब्रह्मस्थान के पास मुख्य सड़क पर हाथ में पर्चा, पंपलेट,कार्ड लेकर प्रदर्शन किया। पंपलेट पर रोड नहीं तो वोट नहींअंकित था। प्रदर्शन कर रहे रामानंद शर्मा, चंद्र लाल शर्मा,अखिलेश शर्मा अजय शाह,प्रमोद प्रसाद, मनीष उपाध्याय, मुकेश माली मनोज चौबे आदि ने संवाददाता को बताया कि गांव के ब्रह्मस्थान एवं सरकारी विद्यालय से लेकर सिकरहना नदी के किनारे श्मशान घाट तक जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है, किसी के देहांत होने पर शव लेकर सहजता से शमशान घाट तक नहीं पहुंच पाते हैं। चीनी मिल चालू होने वाले हैं, रास्ते के चलते हम लोगों के खेतों का गेहूं और धान का फसल भी खेत में ही पड़ा रह जाता है।व्यासपुर चौक से लीपानी गांव निवासी,शेख साहनी के घर तक सड़क नहीं है, ईट सीलिंग कई जगह टूट गया है,गांव का नाम गूगल मैप पर भी नहींआ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले दूसरे विधानसभा के विधायकआए थे,उनसे हम लोगअपनी समस्या बताएं, उन्होंने हम लोगों का पूर्ण आश्वासन दिया था कि हमारे विधायक से कह कर समस्या का समाधान करेंगे,लेकिन समाधान नहीं हुआ,जिसकी वजह से वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। संवाददाता को पता चला है कि लिपनी पंचायत के ब्यासपुर गांव में तीन वार्ड 13, 14,15 के मतदाता वोट का बहिष्कार कर रहे हैं।

Karunakar Ram Tripathi
80

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.