चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
नये आपराधिक कानून के प्रति चलाए जा रहे जागरूकता अभियान 2.0 के अंतर्गत शुक्रवार को चौक स्थित लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल एवं दिग्विजय नाथ इंटर कालेज में अध्यनरत शिक्षार्थियों तथा संस्थान के शिक्षकों के साथ नए कानूनों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी ।विभाग द्वारा जारी किये गए बैनर का प्रयोग कर तीनों नये आपराधिक कानून BNS, BNSS, BSA की विशेषताएं सहित- जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, महिला एवं बाल संरक्षण प्रावधान, प्रौद्योगिकी फॉरेंसिक व अन्य पहलुओं पर उपनिरीक्षक चंद्रप्रकाश एवं पंकज सिंह ने जानकारी देते हुए शिक्षार्थियों के मध्य प्रश्नोत्तरी व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया । साथ ही ऑडियो विजुअल कंटेंट प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु प्रचार प्रसार भी किया गया। इस अवसर पर महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव सहित अभय कुमार सिंह,संतोष पाल आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.