Tranding

जिला पंचायत वार्ड नंबर 26 की क्षेत्रीय जन संपर्क समिति ने बैठक कर सर्व समिति से डीएम को ज्ञापन देने का लिया निर्णय

धनंजय शर्मा

बेल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश

स्थानीय तहसील अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय तिरनई खिजिरपुर के परिसर में शुक्रवार को क्षेत्रीय जन संघर्ष समिति की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में टेलमा जमालुद्दीन पुर, तिरनई पशुहारी नगर मार्ग के निर्माण को लेकर आगामी 6 नवंबर तहसील दिवस पर बिल्थरारोड में जिलाधिकारी बलिया को ज्ञापन देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

आपको बताते चलें कि तेलमा जमालुद्दीन पुर, तिरनई पलिया खास, राजपुर पशुहारी, नहर मार्ग अत्यंत ही जर्जर हो गया है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित उच्च अधिकारियों की उदासीनता के चलते क्षेत्रीय जन संघर्ष समिति के संयोजक इंजीनियर शैलेन्द्र ध्रुव ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर जर्जर नहर मार्ग के निर्माण को जन आंदोलन बना दिया है।

बैठक का आयोजन क्षेत्रीय जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र राम की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय तिरनई खिजिरपुर के परिसर में किया गया। खराब मौसम के बाद भी बैठक में सैकड़ो लोगों ने अपनी सहभागिता कर आंदोलन को अपना समर्थन संकल्पित किया।

बैठक में इंजीनियर शैलेंद्र ध्रुव ने अपनी बातों को विस्तार पूर्वक रखते हुए क्षेत्रीय जनता से 6 नवंबर को बेल्थरारोड तहसील में पहुंचकर अपनी बात को दमदारी से जिलाधिकारी के सामने रखने की अपील की।

इस बैठक में श्यामलाल, मुकेश पटेल, शिवचंद्र राम, गेंदा सिंह, राम भजन राम, आनंद पटेल, बृजेश अंबेडकर, मुन्ना राय सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Karunakar Ram Tripathi
75

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.