सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
अखिल डांस कंपनी, गोरखपुर की छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
अखिल कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी,उत्तरप्रदेश के तत्वाधान में अखिल डांस कंपनी, गोरखपुर की छात्राओं ने शिक्षक दिवस के पावन पर्व पर नृत्य के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे अखिल डांस कंपनी के शिक्षकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। उसके बाद बच्चों ने विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि गोरखपुर विकास प्राधिकरण के बोर्ड मेंबर दुर्गेश बजाज विशिष्ट अतिथि गण वरिष्ठ समाजसेवी राजेश सोनकर, मंजीत विश्वकर्मा तथा कोतवाली थाना क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर श्री आलोक शुक्ला उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एकेडमी की छात्राएं उन्नति,अवनी तथा नित्या ने किया।
इस अवसर पर एकेडमी के डायरेक्टर अखिलेश गुप्ता अखिल कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता , सचिव श्र रितेश गुप्ता , संयोजक अभिषेक गुप्ता , शिक्षक गण क्रमशः दर्पण सोनकर , सचिन यादव , अनिल खरे, मनोनीता बागची तथा वरिष्ठ छात्राएं खुशी लकरा, सलोनी मिश्रा, अनामिका यादव, वैभवी, पीहू तथा अनमोल सहित अभिभावक गण की विशेष उपस्थिति रही।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026