बच्चे आने वाले कल के भविष्य होते हैं, उनको जिस रूप में तराशा जाए उसका आकार ग्रहण कर लेते हैं : गोरख लाल
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
गोरखपुर एम. ए. एकेडमी के सफलतम 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वार्षिक वार्षिकोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की तरफ से प्री प्राइमरी ग्रुप में टॉप करने वाली कक्षा यू. के. जी. की बच्ची अलीना, प्राइमरी ग्रुप में टॉप करने वाली कक्षा 1st की बच्ची शिफा शकील, जूनियर ग्रुप में टॉप करने वाली कक्षा 4th की बच्ची मोना को अतिथियों के हाथों मोमेंटो, मिडिल और सर्टिफिकेट दिया गया। साथ-साथ सभी कक्षाओं में 1st, 2nd, 3rd और 4th पोजीशन प्राप्त करने वाले बच्चों को भी मिडिल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित व पूर्व प्रधानाचार्य गोरख लाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि बच्चे आने वाले कल के भविष्य होते हैं, उनका जिस रूप में तराशा जाए उसका आकार ग्रहण कर लेते हैं।
कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए जिंबॉब्वे यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर व धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि संत डॉक्टर सौरभ पांडेय सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए बताया कि खूब मेहनत से पढ़ लिख कर आप लोग आगे बढ़िये और अपने लक्ष्य को प्राप्त कीजिए मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है।
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अभिषेक शाही राजवंश ने भी सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद और दुआएँ दीं। अति विशिष्ट अतिथि आईएएस अकैडमी जम्मू के अध्यक्ष खैरुल बशर ने संबंधित करते हुए बताया कि समय समय पर मैं विद्यालय परिवार में अवश्य जाकर बच्चों को ट्रेनिंग दूंगा जिससे कि विद्यालय परिवार के सभी होनहार बच्चे आने वाले वक्त में अपने हौसले और हुनर के बल पर कंपटीशन पास करके अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। विशेष आमंत्रित अतिथि बस्ती से चलकर आए उदिता कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर डॉ राजेश पांडेय ने अपनी कविता के माध्यम से सभी बच्चों, अभिभावकों एवं प्रबंधक मोहम्मद आकिब अंसारी को मुबारकबाद पेश किया । विशेष आमंत्रित अतिथि संत कबीर नगर से चलकर आए B.Ed डिपार्टमेंट के हेड डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने भी सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर पीएन सिंह ने भी बच्चों को संबोधित किया। युवा एंकर शाहीन शेख ने भी बच्चों को संबोधित किया। अंतर्राष्ट्रीय शायर वसीम मजहर गोरखपुरी अपनी शायरी के माध्यम से हिंदुस्तान की खूबसूरती को बयान किया। विद्यालय परिवार की तरफ से गोरखपुर शहर की वरिष्ठ समाज सेवी असीम रऊफ साहब को उनके विशेष कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही साथ शांति सद्भावना समिति के सदस्य आदिल अमीन, मानवाधिकार संगठन से शादाब, अलफलाह एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशंस के संस्थापक अफरोज आलम, नीना थापा इंटर कॉलेज की रसायन विज्ञान की प्रवक्ता दीप्ति श्रीवास्तव, एम.पी.पी. आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षा डिपार्टमेंट की प्रवक्ता स्मृति श्रीवास्तव, डॉक्टर इक़बाल फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद राफे, बिहार के सरकारी शिक्षक मेराज अहमद, आलइस्लाह एजुकेशनल एकेडमी के प्रबंधक आसिफ महमूद, सजग न्यूज़ के संपादक सुशील कुमार सिंह, एस. आई. न्यूज़ के संपादक इंजीनियर शक्ति शंकर, एक्टर एवं डायरेक्टर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री जफर खान, समाज की आवाज न्यूज़ के संपादक मोहम्मद रेहान, जिला कूदो संगठन के अध्यक्ष साहिल अहमद सिद्दीकी, वरिष्ठ पत्रकार मुर्तजा रहमानी, वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर ए. एल. सक्सेना, कंसलटेंट अजीत जी, दिग्गज पत्रकार सुनील मणि त्रिपाठी, स्वतंत्र पत्रकार संजय वर्मा, युवा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष कुलदीप पांडेय, पूर्व पार्षद प्रत्याशी नौशाद अंसारी और मोहम्मद अब्दुल्ला आदि गणमान्य लोगों के साथ-साथ विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कारी शराफत हुसैन कादरी ने एम. ए. एकेडमी के अच्छे मुस्तकबिल के लिए दुआएं की। कार्यक्रम का सफल संचालन डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी, छात्रा इकरा हसन व अलीशा ने किया। कार्यक्रम के अंत में संरक्षक हाजी जलालुद्दीन कादरी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर एहसान अहमद, प्रधानाचार्या सीमा परवीन व उप प्रधानाचार्या निदा फातिमा ने अपने आने वाले सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ सभी बच्चे एवं उनके अभिभावक भी उपस्थित थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.