100 मीटर की दौड़ बालिका वर्ग में सुमन और बालक वर्ग में बृजेश प्रथम
संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद की जयंती) क्षेत्र में स्कूलों पर खेलकूद की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सांड़ें खुर्द पर आयोजित किए गए प्रतियोगिता में बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने प्रतिभाग करते हुए खिलाड़ियों औकी हौसला-अफजाई किया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 100 मीटर की दौड़ में सुमन प्रथम, अंशिका द्वितीय व नैंसी तृतीय, 200 मीटर की दौड़ में सोनम, मीनाक्षी व दीपशिखा क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर 100 मीटर की दौड़ पुरुष वर्ग में बृजेश, शुभम और अखिलेश व 200 मीटर की दौड़ में उपेंद्र, सत्यम, प्रमोद क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बीईओ ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी जादुई हॉकी कौशल के लिए वह पूरी तरह प्रसिद्ध थे। उन्होंने भारत के लिए 1928, 1932 1936 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते थे। 2012 से भारत सरकार ने उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाना शुरू कर दिया हैं। हमें भी बच्चों के अंदर खेलकूद की भावना पैदा करने के लिए स्कूलों में खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित कर जीत हासिल करने वाले सभी कुशल नौनिहालों को सम्मानित और प्रस्तुत करना चाहिए। इससे उनके अंदर खेलकूद के प्रति कृतज्ञत, महत्ता का भाव पैदा होगा। इस अवसर पर मोहम्मद असद, दिवाकर विक्रम सिंह, नेहा सिंह सुमित कई मौजूद रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.