Tranding

इमाम हुसैन की याद में ग़ौसे आज़म फाउंडेशन ने किया पौधारोपण।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

ग़ौसे आज़म फाउंडेशन से जुड़े युवाओं ने हज़रत सैयदना इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए कच्ची बाग कब्रिस्तान निजामपुर में पौधारोपण किया। 


फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष समीर अली ने पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ पर्यावरण के लिए पेड़ पौधे बहुत आवश्यक हैं। हर इंसान को हर साल एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। पेड़ पौधा लगाकर हज़रत उमर, इमाम हुसैन व शहीद-ए-कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश करना हम सभी का दायित्व है। हम प्रण लें कि पर्यावरण को बेहतर बनाने में हर संभव प्रयास करेंगे। पौधारोपण में मो. फैज, अमान अहमद, नूर मोहम्मद दानिश, अब्दुर्रहमान, अब्दुल, अली गज़नफर शाह आदि मौजूद रहे।

---------------------ट

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
220

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.