Tranding

गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा कार्यक्रम प्रदान करता है यूनानी मेडिकल कॉलेज - शफ़ीक़ ज़मा ख़ान

तकमील उल तिब यूनानी मेडिकल कॉलेज में वेलकम फ्रेशर्स का आयोजन।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

तकमील उल तिब यूनानी मेडिकल कॉलेज,लखनऊ में दिनांक 01 जून को कालेज में प्रवेश लेने वाले नए बैच के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनानी चिकित्सा के निदेशक प्रो0 अब्दुल वाहिद, डी.आई.जी विजिलेंस अरविंद कुमार, नेहरू युवा केंद्र संगठन के पूर्व उप निदेशक एवं इंडियन रेड क्रास सोसाइटी वरिष्ट सदस्य एडवोकेट शफ़ीक़ ज़मा ख़ान समेत नगर के गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

कालेज प्रिंसिपल प्रो0 अब्दुल कवि ने आमंत्रित अतिथियों का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजकीय तकमील-उत-तिब कॉलेज लखनऊ , उत्तर प्रदेश के कुछ प्रतिष्ठित सरकारी यूनानी कॉलेजों में से एक है। कॉलेज को राजकीय तकमील-उत-तिब कॉलेज लखनऊ के नाम से जाना जाता है और इसकी स्थापना वर्ष 1902 में हुई थी। यह कॉलेज लखनऊ विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश से संबद्ध है और भारतीय चिकित्सा की केंद्रीय परिषद द्वारा अनुमोदित है। यह कॉलेज पूर्णकालिक मोड में इस कार्यक्रम के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है। 

नेहरू युवा केंद्र संगठन के पूर्व उप निदेशक एवं इंडियन रेड क्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश वित्त/ प्रबंध समिति के सदस्य एडवोकेट शफीक जमा ख़ान ने कहा कि तकमील उल तिब यूनानी मेडिकल कॉलेज लखनऊ , उच्च योग्य संकाय और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे की देखरेख में एक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा कार्यक्रम प्रदान करता है। यह कॉलेज अपने स्नातक और स्नातकोत्तर चिकित्सा कार्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध है। तिब्ब-ए-यूनानी स्वास्थ्य, रोग, औषध विज्ञान और चिकित्सा की गहन समझ का भंडार है।

कार्यक्रम के अंत में नए सत्र ने प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना के साथ नए छात्रों का स्वागत किया गया ।

कार्यक्रम का प्रारंभ तिलावत कुरान पाक से हुआ और इस के बाद कॉलेज की छात्राओं ने नाते पाक पेश की

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
163

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.