Tranding

एकल अभियान कानपुर चैप्टर चित्रकला प्रतियोगिता।

12 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर, उत्तर प्रदेश।

एकल अभियान कानपुर चैप्टर के तत्वावधान में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह स्वरूप नगर स्थित हेरिटेज हाउस में सम्पन्न हुआ जिसमें द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता रहे कुल 12 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शिक्षाविद् एवं अध्यक्ष एकल अभियान कानपुर चैप्टर महिला विभाग डॉ० अनुराधा वार्ष्णेय ने बताया गया कि आज देश में करीब 90 हजार एकल विद्यालय चल रहे हैं जो कि सिर्फ समाजसेवी दानदाताओं द्वारा पोषित हो रहे हैं। प्रतियोगिता आयोजन कुल 3 चरणों में सम्पन्न कराते हुए प्रथम चरण में 16 संचो के संच प्रमुखों के माध्यम से 480 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जिससे द्वितीय चरण में 32 एवं तृतीय चरण में कुल 12 प्रविष्टियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। कैलण्डर का विमोचन समारोह संस्थापक सदस्य एकल अभियान मा० बाबू श्यामजी गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित करवाते हुए कैलण्डर एकल परिवार एवं समाज में वितरित किए गए।समारोह में नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी, एकल अभियान सदस्य एवं दानदाताओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में फन्टियर अलॉय स्टील लिमिटेड से प्रीति भाटिया, सोनल भाटिया, लोहिया कार्प ग्रुप से ऋतु लोहिया, कानपुर प्लास्टिपैक लिमिटेड से ऊषा अग्रवाल, नेट प्लास्ट प्रा० लि० से आर०के० अग्रवाल, मृदुला अग्रवाल, जामा कार्पोरेशन से बरखा जालान, तिरुबाला ग्रुप से स्मिता अग्रवाल, गोल्डी मसाले से निहारिका गुप्ता, केसरवानी प्रिन्टर्स से दिलीप केसरवानी, अर्चना केसरवानी, ग्लोबल काफ्ट से आशिमा खेतान, सविता चावला, नीलम धवन आदि गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
212

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.