विद्यालय परिवार की सराहनीय पहल, विद्यालय हुआ अत्याधुनिक तकनीक से लैस।
कंपोजिट विद्यालय तिरनई खिजिरपुर का प्रयास रंग लाया।
रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।
सीयर ब्लॉक अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय तिरनई खिजिरपुर में खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने आज फीता काटकर स्मार्ट क्लास की शुरुआत की।
स्मार्ट क्लास उद्घाटन समारोह के पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती के तैल चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए स्मार्ट क्लास की औपचारिक शुरुआत फीता काटकर की। उन्होंने विद्यालय परिवार के मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से विद्यालय परिवार की यह पहल अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा होगी, बिना किसी सरकारी सहयोग के आपका यह प्रयास बच्चों के आधुनिक शिक्षा सहित सर्वांगीण विकास में सहायक होगा उन्होंने विद्यालय के बच्चों और शिक्षिकाओं द्वारा बनाए गए टी.एल.एम. सहित विद्यालय की साज-सज्जा की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा विविध कार्यक्रम किए गए जिनमें आओ स्कूल चलें हम... काफी सराहनीय रहा।
आज के कार्यक्रम में डायट पकवाइनार से पधारे डायट मेंटर रामयश योगी ने कहा कि विद्यालय परिवार का प्रयास ही बच्चों के सर्वांगीण विकास की कुंजी है। इस परिवार का प्रयास अधिक से अधिक अभिभावकों से जनसंपर्क का होना चाहिए।
आपको बताते चलें कि निजी स्कूलों की तर्ज पर इस कंपोजिट विद्यालय को विद्यालय के प्रध्यानाध्यापिका एवं सहायक अध्यापिकाओं द्वारा स्मार्ट क्लास की सुविधा प्रदान की गई है। विद्यालय में स्मार्ट क्लास सहित लाइब्रेरी, टीएलएम की व्यवस्था विद्यालय की अध्यापकों ने मिल जुलकर किया है।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तिरनई खिजिरपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शोएब नोमानी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक के अध्यक्ष अखिलेश कुमार, उपाध्यक्ष अंगद प्रसाद, कोषाध्यक्ष अमरेश चंद्र ,ए.आर.पी. कृष्णानंद सिंह, देवेंद्र वर्मा विद्यालय परिवार से सहायक अध्यापिका पुष्पा देवी, मुसर्रत जहां, मोनिका शर्मा, मंशा यादव सहित विद्यालय की रसोइया रीता देवी, चिंता देवी, मंजू देवी, बतसिया देवी सहित सैकड़ों बच्चे मौजूद रहे, अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिमला रानी ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.