Tranding

हनीफ़ा क़ुदसी को मिला बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर अवार्ड।

परीक्षाफल वितरण समारोह में सम्मानित किए गए प्रतिभावान छात्र।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

बांबिनी इंटरनेशनल स्कूल,गोरखपुर के संस्थापक दिवस के अवसर पर सत्र 2023-24 में होने वाली परीक्षा का परीक्षाफल (रिज़ल्ट कार्ड) वितरित किया गया। साथ प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में कक्षा चार की छात्रा हनीफ़ा क़ुदसी को बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर अवार्ड 2024 यानी वर्ष का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बांबिनी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या बबिता शर्मा ने बताया कि शिक्षा के साथ साथ मानसिक और शारीरिक विकास भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि सांस्कृति गतिविधियों के माध्यम से हमारी कोशिश होती है कि क्षात्रों के सर्वांगीण विकास की प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाया जा सके।

इस अवसर पर क्लास टीचर शम्स तबस्सुम ने बताया कि सभी विद्यार्थी प्रतिभावान होते हैं। प्रत्येक के अंदर कुछ ऐसी छुपी प्रतिभाएं होती हैं, जिनको सही समय पे उजागर किया जाना आवश्यक है और बच्चों में उनके बचपन से ही अच्छी आदतों को डालना चाहिए। ये वो क़ीमती समय होता है जिस समय सीखा हुआ जीवन भर काम आता है।

हनीफ़ा क़ुदसी की माता बुशरा बख़्तियार ने बधाई देते हुए बताया कि उनकी बेटी शिक्षा के साथ साथ कलात्मक कार्यों में रुचि रखती है हनीफ़ा को पेंटिंग करना बहुत पसंद है साथ ही पढ़ाई में भी पूरा ध्यान देती है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
177

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.