ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट ।मुज़फ्फरपुर बिहार।
राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खुदी राम बोस स्टेडियम में प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा एवं जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। खेल, झंडा तोलन एवं गुब्बारे उड़ाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। जिलों से आयें विभिन्न वर्ग के बच्चों ने हाॅकी खेल में अपनी दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। सभी ने मार्च फास्ट कर आयुक्त महोदय एवं जिला पदाधिकारी महोदय को सलामी दिया। बताते चले कि हाॅकी अंडर 14, 17 एवं 19 बालक वर्ग का 25 से 27 नवम्बर तक प्रतियोगिता किया जायेगा। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा की खेल में आपार संभावनाएं है। अब खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सरकार द्वारा सीधे डी.एस.पी. रैंक पर नियुक्त किया जाता है। जिला पदाधिकारी ने संबोधन में कहा कि हाॅकी का जिला द्वारा राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। उन्होंने हाॅकी के जादूगर ध्यानचन्द और हिटलर के प्रसंग को उधृत किया और कहा कि पूरे विश्व ध्यानचंद के खेल को लोहा मानती थी। हाॅकी खेल में गति और समन्वय की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, जिससे शारीरिक क्षमता के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता भी मिलती है। इसी प्रकार इन्डोर स्टेडियम खेल भवन में राज्य स्तर का वुशु बालक अंडर 17 और 19 खेल प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर डीपीआरओ दिनेश कुमार और जिला खेल पदाधिकारी उपस्थित थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.