Tranding

बिहार के महामहिम राज्यपाल का जिला के पावन धरती पर आज होगा पदार्पण,करेंगे खेल कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बिहार के महामहिम राज्यपाल, राजेंद्र विश्वनाथ आलेंकर, आज जिला के पावन धरती पर उनका पदार्पण होगा, उनके स्वागत की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की ओर सेआयोजित 34वें राष्ट्रीय खेलकूद का उद्घाटन,राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आलेंकर,महाराज स्टेडियम बेतिया में आयोजित होने वाले खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।कार्यक्रम में भाग लेने के लिए महामहिम राज्यपाल 5 नवंबर को सुबह 7:00 बजे पटना से सड़क मार्ग से मोतिहारी पहुंचेंगे,यहां थोड़ी देर रुकने के बाद में, बेतिया के लिए प्रस्थान करेंगे। बेतिया में वह करीब 10:00 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। महामहिम राज्यपाल सर्किट हाउस से 11:00 बजे प्रस्थान कर महाराज स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।11.05 से 1.00 अपराह्न तक महाराज स्टेडियम में रहेंगे,उसके बाद सरस्वती विद्या मंदिर में भोजन के लिए पहुंचेंगे।अपराह्न 2:00 बजे महामहिम राज्यपाल बेतिया से पटना के लिए पुनःसड़क मार्ग से रवाना होंगे।राज्यपाल केआगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी चरम सीमा पर है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
218

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.