Tranding

सपा ने पुलिस उत्पीड़न के कारण जान गंवाने वाले दिनेश भदौरिया के परिवार के लिए एक करोड़ का मुआवजा मांगा।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पुलिस उत्पीड़न में जान गंवाने वाले कानपुर के लालुपुर ग्राम थाना सचेंडी निवासी आढ़त व्यापारी दिनेश भदौरिया के निवास पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल भेजा जिसने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया।थाना सचेंडी निवासी दिनेश भदौरिया की माता सुशीला देवी,पत्नी,बेटे शिबू और भाई सौरभ ने आज बताया की अराजक तत्वों द्वारा जमीन कब्जे की साजिश में कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की हनुमंतविहार थाने की पुलिस शमिल रही और इस ही कड़ी में 16 अगस्त को आढ़त व्यापारी दिनेश भदौरिया को थाना हनुमंतविहार में बुलाया गया और अंदर कमरे में ले जाकर उनको पुलिस द्वारा मारा पीटा गया और धमकाया भी गया जिसके बाद दिनेश भदौरिया की जान चली गई।तड़पते वक्त मौजूद पुलिस कर्मी ने दिनेश को कहा की नौटंकी कर रहे हो।चौकी प्रभारी अशोक कुमार समेत 7 लोग पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ पर अभी तक चौकी प्रभारी गिरफ्तार नहीं हुआ।परिजनों ने बताया की भाजपा के नेता और प्रशासन के अधिकारी कई आश्वासन दे गए पर एक भी पूरा नहीं किया।अभी तक दरोगा गिरफ्तार नहीं हुआ।माता सुशीला देवी ने बताया की फर्जी मुकदमे लादे गए और एक मुकदमे

में तो एक मृतक राम गोपाल परिहार का नाम डाल दिया गया जिनकी मृत्यु 1 साल पहले हो चुकी है।आप इस ही समझ सकते हैं की पुलिस कैसे काम कर रही है और किस हद तक भू माफियाओं की मदद के लिए निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही है।प्रतिनिधि मंडल में मौजूद सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की यूपी विशेषकर कानपुर पुलिस उत्पीड़न के कारण व्यापारियों की हत्या के लिए प्रसिद्ध होता जा रहा है।मनीष गुप्ता,बलवंत सिंह,दिनेश भदौरिया की पुलिस उत्पीड़न के कारण मौत से स्पष्ट है की व्यापारी इस सरकार में आतंक और भय में जी रहा है।सपा के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश सचिव लाखन सिंह यादव,पूर्व विधायक राम प्रकाश कुशवाहा,कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला,कानपुर महानगर अध्यक्ष फजल महमूद,कानपुर देहात अध्यक्ष अरुण कुमार राजा,व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,कानपुर ग्रामीण व्यापार सभा अध्यक्ष रवि सिंह,विनय कुमार,मिंटू यादव आदि मौजूद रहे।प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों से मुलाकात कर उनको आश्वासन दिया की समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव उनके साथ हैं।प्रतिनिधि मंडल ने परिवार के लिए 1 करोड़ मुआवजे,पत्नी के लिए नौकरी,सभी आरोपितों की गिरफ्तारी,फास्ट ट्रैक सुनवाई और बच्चों की पढ़ाई के लिए अलग से व्यवस्था की मांग करी।प्रतिनिधि मंडल ने कहा की बहुत जल्द कानपुर के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
65

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2025