ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेल वार्ड में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया कि मरीज के ऑक्सीजन सप्लाई काट दी गई। मृतक शिकारपुर थाना के पड़रिया गांव के निवासी लालधारी हजरा ,उम्र 45 वर्ष बताई गई है,अस्पताल के उपअधीक्षक,डॉ दिवाकर मिश्रा ने संवाददाता को बताया कि मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप गलत और निराधार है।
अस्पताल में चारऑक्सीजन प्लांट है,ऑक्सीजन प्लांट से अस्पताल के सभी बेड़ों पर उसकी आपूर्ति पाइप द्वारा की जाती है। मरीज को अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था,चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद भी नहीं बचाया जा सका।उन्होंने कहा कि लालधारी हाजरा लुधियाना में काम करते थे,उनकी स्थिति गंभीर थी,इसी बीच ऑक्सीजन सप्लाई को बंद कर दिया गया,जिससे उनकी मौत हो गई। बाद में चिकित्सकों को समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.