वायु प्राण की उपलब्धता हेतु पौधरोपण करें- जेपी त्रिपाठी
डॉ. रामजी शरण राय
दतिया, मध्यप्रदेश।
प्रदेश सरकार के अभिनव अंकुर अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन व कलेक्टर श्री संजय कुमार व जिला समन्वयक मुनेन्द्र शेजवार के मार्गदर्शन में ग्राम सीतापुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति व स्वदेश ग्रामोत्थान समिति (नवांकुर संस्था) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं व संस्था प्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेपी त्रिपाठी सेवा निवृत्त उद्यानिकी विभाग ने पौधरोपण की महत्ता बताते हुए प्राणवायु की उपलब्धता हेतु पौधरोपण किया साथ ही अन्य लोगों से पौधरोपण करने का आव्हान किया।
समाजसेवी अरविंद दाँगी ने कहा कि हम सबको समय समय पर पौधे रोपने व उनके संरक्षण हेतु प्रयास करते रहना चाहिए जिससे पर्यावरण व प्राणियों का जीवन संरक्षित रहे सके।
उक्त जानकारी स्वदेश नवांकुर संस्था के मुख्य कार्यकारी रामजीशरण राय ने देते हुए प्रकृति पूजन, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण के बारे में व्यापक जानकारी दी। आभार व्यक्त बलवीर पाँचाल सचिव प्रस्फुटन समिति सेंमई ने किया। इस अवसर पर अभय दाँगी, आयुष राय, शिवा राय, दीपक दाँगी, दीपक शर्मा, पुष्पेन्द्र बघेल, पीयूष राय, मेन्टर ब्रजेन्द्र कुशवाहा, अशोककुमार शाक्य, मुदित शाक्य, मोहनी परिहार सहित अन्य पर्यावरण प्रेमी/ संरक्षक उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.