लोगो को मिली होम्योपैथ, आर्युवैद यूनानी जैसी चिकित्सा की बड़ी सौगात।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड भटहट के पिपरी मे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्युवैद, होम्योपैथ,यूनानी जैसी चिकित्सा की बड़ी सौगात दी उन्होंने पिपरी मे स्थित आयुष विश्वविद्यालय की ओपीडी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की आज आयुष विश्वविद्यालय की ओपीडी का शुभारंभ हुआ है ये आपके के लिए गौरव की बात है।यहां के लोगो को आर्युवैद,होम्योपैथ यूनानी जैसी चिकित्सा के लिए दूर दराज नही जाना पड़ेगा।आने वाले दिनो मे आपके बच्चो को यहां बेहतर शिक्षा सुविधा और बेहतर भविष्य मिलेगा। जो बच्चो के लिए वरदान साबित होगा। क्षेत्र के लोगो को यहां सारी चिकित्सा सुविधाये मिलेगीं। बताते चले की बीते वर्ष भटहट के पिपरी मे बने आयुष विश्वविद्यालय का महामहिम निर्वतमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिलान्यास किया था। तबसे क्षेत्र की जनता को आयुष विश्वविद्यालय की ओपीडी के शुभारंभ का बेसब्री से इंतजार था जो आज सीएम योगी के हाथों पुरा हुआ।जिससे क्षेत्र के लोगो मे खुशी की लहर दौड़ गई।
कार्यक्रम के समय उपस्थित सदर सांसद रवि किशन शुक्ला,आयुष विभाग के मंत्री दयाशंकर मिश्र,क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह क्षेत्रीय विधायक महेंद्र पाल सिंह विधायक प्रदीप शुक्ला विधायक विपिन सिंह विधायक डॉ विमलेश पासवान विधायक राजेश त्रिपाठी विधायक फतेह बहादुर सिंह क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी भाजपा जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह एडीजी जोन अखिल कुमार मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा मानुष पारीक आदि लोग उपस्थित थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.