परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
नगर पंचायत परतावल में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान का भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा एवं चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया तथा युवा नेता निर्भय सिंह के नेतृत्व में भव्य तरीके से स्वागत किया गया। परतावल चौक पर कुछ समय के लिए कार्यकर्ताओं के वजह से यातायात भी प्रभावित रहा।
प्रमुख रूप से कृष्णा महाजन, विवेक पटेल, दीपक पाण्डेय, गणेश पाण्डेय, रवि प्रकाश सिंह सहित तमाम बीजेपी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026