-आदिवासी समाज की साधारण सभा में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय।
वसीम अकरम कुरैशी
जयपुर, राजस्थान।
अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की वार्षिक साधारण सभा की बैठक समारोहपूर्वक संपन्न हुई। जिसमें कई मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमजीभाई डामोर की अध्यक्षता में आयोजित मिटिंग में महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीताश्री उराव, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति संसदीय समिति के अध्यक्ष और परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष फगन सिंह कुलस्ते, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष केसी घुमरिया, परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर लाल बोडात आदि ने भाग लिया।
मीटिंग में निर्णय लिया गया कि 2027 में अगली साधारण सभा की मीटिंग मध्य प्रदेश में होगी। केसी घुमरिया को परिषद के राष्ट्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी दी गई। परिषद के स्थाई सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। वहीं आदिवासियों से संबंधित राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्य करने पर जोर दिया गया। इस दौरान समाज की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और उनके समाधान पर मंथन कर अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
साधारण सभा की इस बैठक में राजस्थान से प्रदेश उपाध्यक्ष रूड मल मीना एवं अमर सिंह मीना, प्रदेश संगठन सचिव रतन लाल मीना, जिला सीकर समन्वयक मदन लाल मीना, प्रदेश कार्यकारिणी से गोकुल चंद मीना, प्रदेश समन्वयक धनपाल मीना आदि ने भी भाग लिया।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026