शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
दहेज उत्पीड़न मामले की जांच के लिए गई कंगाली गांव पुलिस के पहुंचने पर परिजन के साथ ग्रामीणों ने हमला कर दिया,पुलिस बल पर पथराव करना शुरू कर दिया,जिसमें थानाअध्यक्ष सहित पांच पुलिस जवान बुरी तरह घायल हो गए,साथ ही पुलिस ने पति-पत्नी और पुत्र को गिरफ्तार किया, जबकि एकअपराधी फरार हो गया। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि सिकटा प्रखंड के कंगाली थाना क्षेत्र के बहुआरवा गांव में,दहेज उत्पीड़न से मिली शिकायत पर जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया,पुलिस ने दंपति सहित पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
पुलिस ने संवाददाता को बताया कि कंगाली थाना क्षेत्र के सेनवरिया गांव निवासी रीता देवी नेअपनी पुत्री को ससुराल पक्ष के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी,जिसके जांच के लिए पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर पूछताछ कर रही थी,उसी समयआरोपियों ने हमला कर दिया,गलत व्यवहार करने लगे,इसी क्रम में कंगाली थानाप्रभारी,उमेश कुमार के साथअन्य पांच पुलिस जवान घायल हो गए,
सभी का उपचार सिकटा पीएचसी में कराया गया।
पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर,संतोष पासवान,उम्र 50वर्ष,पत्नी
प्रतिमा देवी,उम्र 46वर्ष,
पुत्र,पोषक कुमार,उम्र19 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,मुख्यआरोपी मुन्ना पासवान फरार हो गया,जिसे गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026