Tranding

समेकित जांच चौकी डोभी से 1328 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद ,एक गिरफ्तार।

उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता।

 रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से एक मिनी ट्रक से 1328 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है।इस मामले में एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि झारखंड की ओर से आ रहे एक मिनट ट्रक संख्या बीआर 01जीके/0644 पर लदे अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया है। कई कार्टूनों में जप्त शराब की 3792 बोतले थी, जिसकी कुल मात्रा 1328 लीटर बताई गई है ।उन्होंने आगे बताया कि इस वाहन पर सवार शराब कारोबारी को हिरासत में लिया गया है। जिसका नाम वीरेंद्र कुमार पिता स्व रामप्रसाद राय है, जो वैशाली जिले के गोरौल थाना अंतर्गत भानपुर बरेवा गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इस दौरान छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में मद्य निषेध विभाग के सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार, दिलीप कुमार ऋषि,कमल किशोर, हरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र बैठा, बंटी यादव के अलावे सैप बल व होमगार्ड के जवान मौजूद रहे ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026