Tranding

कोचिंग गई मैट्रिक की छात्रा का हुआअपहरण,लड़के के पिता पुत्र हुए नामजद।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दिनों शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से छात्र,छात्रा का अपहरण होना कोई नई बात नहीं है,अपहरण के मामले में कई कारण सामनेआते हैं, इनमें शादी की नीयत से अपहरण करनाअधिक मामलेसामनेआते हैं,इस तरह के मामले में प्रेम प्रसंग, इच्छाअनुसार शादी करना, माता-पिता और गार्जियन से बात को छुपाकर,बहाना बनाकर,स्कूलऔर कोचिंग जाने के क्रम में यह प्रकरण ज्यादा होता है।इसका मुख्य कारण एक यह भी है कि आज के इस सोशल मीडिया के जमाने में,व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम,फेसबुक,ट्विटर के माध्यम से भी प्रेम प्रसंग का मामला चलता है,इसी क्रम में अपहरण की घटना भी घट रही है।इसी संदर्भ में, संवाददाता को पता चला है कि,साठी थाना क्षेत्र के एक गांव से मैट्रिक की छात्रा का अपहरण उस समय कर लिया गया जब वह कोचिंग करने गई थी,लड़की के पिता ने थाने मेंआवेदन देकर अपने ही गांव पिता और पुत्र पर प्प्राथमिकी दर्ज कराई है। लड़की के पिता के द्वारा अपने दिए गएआवेदन में बताया गया है कि हमारी लड़की को रायबारवा गांव के विपिन सर के यहां रोज सुबह 4:00 कोचिंग पढ़ने जाती थी 6:00 बजे वापसआ जाती थी,घटना के दिन भी वह ट्यूशन पढ़ने गई थी,काफी समय बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटी,तब हम लोगों के द्वारा खोजबीन शुरू की गई,तो पता चला कि रायबर वा के विनोद कुशवाहा का लड़का,रमन कुमार लड़की को बहला फुसलाकर कहीं लेकर भाग गया,यह बात जब हम लोगों ने विनोद कुशवाहा से पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे कुछ मालूम नहीं,इसके बाद हमने थाना मेंआवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, मेरी लड़कीअभी नाबालिग है इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।साठी थाना

पुलिस ने संवाददाता को बताया कि लड़कीअपहरण का यहआठवां मामला दर्ज किया गया है,जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026