Tranding

जीएमसीएच बेतिया में नित्यदिन वाहन चोरी की घटना पर नियंत्रण नहीं।

शहाबुद्दीनअहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल परिसर से नित्यदिन रोगी और उनके परिजनों का वाहन चोरी की घटना निरंतर बढ़ती जा रही है,अस्पताल में गार्ड की क्या ड्यूटी होती है, इस पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है,अस्पताल प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है। अस्पताल में इलाज कराने आए रोगी उनके परिजनों का वाहन चोरी होना गंभीर समस्या है,अस्पताल में इलाज करानेआए लोगों का अपना वाहन की सुरक्षा की बहुत बड़ी चुनौती बन गई है।

इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि बेतिया नगर क्षेत्र के पीड़ितओमप्रकाश साह अपनी मौसी श्रीदुलारी देवी का इलाज कराने जीएमसीएच पहुंचे थे,उन्होंने अस्पताल परिसर में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की, मरीज को इलाज के लिए अंदर ले गए,जब वापस लौटे तो पार्किंग में लगी उनकी बाइक गायब थी। पीड़ित ने अपनी बाइक की तलाशी चारों ओर की लेकिन कहीं अता पता नहीं चल सका। 

इसके बाद पीड़ित ओमप्रकाश साह ने नगर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया,उन्होंनेअपनी मोटरसाइकिल बरामद करने के साथ-साथ अज्ञात चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि जीएमसीएच परिसर में पहले भी कई वाहन चोरी की घटनाएं हो चुकी है,कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस विभाग से परिसर में निगरानी बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखने की मांग की है,ताकि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026