जल्द जमा कर दें वक्फ संपत्तियों का दस्तावेज : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
सैय्यद फरहान अहमद
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया केंद्र सरकार के उम्मीद पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। जिसे जून 2025 में वक्फ संपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने और प्रबंधन में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि वक्फ संपत्तियों से संबंधित सभी मुतवल्लियों/प्रबंध समितियों/प्रशासकों को उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गई जानकारी एवं दस्तावेजों की एक प्रति सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ कार्यालय, कमरा नंबर 27, कलेक्ट्रेट परिसर, पर्यटन भवन में 30 मई तक अनिवार्य रूप से जमा करनी है। दस्तावेजों के जमा करवाने के लिए शिविर स्थापित किया गया है। जिले के सर्वे वक्फ निरीक्षक रामकरण को संकलन प्रभारी बनाया गया है। अधिक जानकारी इस मोबाइल नंबर 9450675536 पर हासिल की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गई सूचनाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप न होने एवं पचास एकड़ से अधिक भूमि क्षेत्र से संबंधित मामलों पर विशेष ध्यान देने के लिए उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गई जानकारी व दस्तावेजों की एक प्रति जमा करवाई जा रही है।
शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने भी वक्फ संपत्तियों के मुतवल्लियों से अपील की है कि जिन वक्फ संपत्तियों का उम्मीद पोर्टल पर पंजीकरण हो गया है वह जिला अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग में अपने दस्तावेज की एक प्रति जल्द से जल्द जमा करवा दें। लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026