*हाजी दिलशाद, नौशाद और गुलरेज अहमद के इस्तकबाल में जुटे समाजसेवी, देश की तरक्की और भाईचारे के लिए की गई दुआ।
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी हाजी दिलशाद अहमद, हाजी नौशाद अहमद एवं हाजी गुलरेज अहमद के हज यात्रा पर जाने की खुशी पर मानवाधिकार संगठन सेवा ट्रस्ट की ओर से भव्य खैरमकदम किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी ने किया।
इस अवसर पर मोहम्मद रजी ने कहा कि अल्लाह तआला ने हाजी दिलशाद अहमद, हाजी नौशाद अहमद एवं हाजी गुलरेज अहमद को अपने मुकद्दस घर की जियारत का सौभाग्य प्रदान किया, जो बहुत बड़ी नेमत है। उन्होंने कहा कि सभी हाजियों ने देश की खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की हैं।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश में अमन, एकता और सामाजिक सौहार्द कायम रहने की दुआ की। मानवाधिकार संगठन सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने हाजियों को मुबारकबाद देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
इस मौके पर पूर्व पार्षद वसीक अहमद खान, महानगर उपाध्यक्ष मुशर्रफ अली, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. रशीद, सद्दाम अहमद एडवोकेट, संरक्षक अजीज रिजवी , वरिष्ठ प्रेस रिपोर्टर मुर्तजा हुसैन रहमानी, मेराज अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026