Tranding

बेतिया में एक नंबरया लॉटरी का धंधा चरम सीमा पर, पुलिस प्रशासन मौन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला में एक नंबरया लॉटरी का धंधा चरम सीमा पर पहुंच गया है,पुलिस प्रशासन मौन दिख रहा है। पुलिस प्रशासन के मौन होने के कारण चौक चौराहा,गलियों,सड़कों पर बैठकर एक नंबरया लॉटरी का धंधा करने में लोग व्यस्त है,पुलिस की गाड़ी उसी रास्ते से गुजरती है,मगर कोई कार्रवाई नहीं करती है, जिससे इस धंधा के करने वालों का मनोबल बढ़ा हुआ है। इसके पूर्व में,चंपारण रेंज के DIG के निर्देश पर लगभग इसअवैध धंधे कोआंशिक रूप से बंद कराया गया, लेकिनअब फिर से यह कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है,संवाददाता को विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि इस खेल में गरीब, मजदूर,रिक्शावाला,तांगा वाला,टेंपो वाला,चाय पान के दुकानदार,ठेला और गुमटी वाला लोग लगातार बर्बाद हो रहे हैं। शहर के कई इलाकों में खुलेआम यह अवैध एक नंबरया लॉटरी का धंधा संचालित हो रहा है,जिनमें मीना बाजार,इंदिरा चौक, हॉस्पिटल रोड,सागर पोखरा, उत्तरवारी पोखरा,मिस्कार टोली चौक,बुलाकी सिंह चौक,छावनी,किशनबाग, इलमराम चौक समेत कई अन्य जगह शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि प्रशासनअगर सख्ती से कार्रवाई करे तो इस गोरखधंधे पर रोक लग सकती है,संवाददाता को विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि इस गोरख धंधे के करने वाले पुलिस से इनकी मिलीभगत है,इन्हीं लोगों की देखरेख,संरक्षण में यह धंधा संचालित होकर फल फूल रहा है।इस गोरख धंधा पर अंकुश लगाना नितांत आवश्यक प्रतीत हो रहा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026