Tranding

यादें" ग्रुप का होली मिलन एवं सह प्रीति भोज आयोजन सम्पन्न, बुजुर्गों में दिखा युवा जोश।

धनंजय कुमार शर्मा

बेल्थरा रोड, बलिया।

स्थानीय नगर के पन्नालाल कटरा स्थिति बर्नवाल वैश्य अतिथि भवन (बर्नवाल धर्मशाला) में बेल्थरा रोड की "यादें" ग्रुप द्वारा सोमवार को बड़े ही धूमधाम से होली मिलन समारोह सह प्रीति भोज का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पारंपरिक होली गीत,गांव की मण्डली द्वारा गए होली गीतों पर सभी सदस्य युवा जोश दिखाते हुए झूम उठे। भोज में बलिया का मशहूर बांटी, चोखा,, दाल, का एक अलग ही जलवा था। 

आपको बताते चलें कि "यादें" ग्रुप बेल्थरा रोड के आसपास के सेवानिवृत्त 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों का एक ऐसा व्हाट्सएप ग्रुप है,जिसमें ग्रुप के सदस्यों द्वारा अपने अनुभव सहित अपने सुख-दुख साझा किए जाते हैं। इस ग्रुप के संयोजक भाई सुरेश सिंह हैं,जबकि निदेशक की जिम्मेदारी जय प्रकाश उपाध्याय को सौंपी गई है। आज के होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि विजय चौरसिया, सभाध्यक्ष ग्रुप संयोजक सुरेश सिंह और आयोजन कर्ता नील कमल रहे। आज ही ग्रुप के सफल संचालन हेतु कार्यकारिणी के चुनाव में सुरेश सिंह को अध्यक्ष, जयप्रकाश उपाध्याय को महामंत्री चुना गया। सह प्रीति भोज समापन के बाद कार्यकारणी की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कुछ प्रस्ताव भी रखा गया,जिसमें ग्रुप के कमजोर सदस्यों या उनके परिवार के लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता करना, बेटे और बेटियों के विवाह संबंधित सहयोग,आर्थिक रूप से कमजोर किंतु कुशाग्र बच्चों की सहायता इत्यादि मुख्य रूप से थे।

आज के होली मिलन समारोह का संचालन अनिल कुमार सिंह ने किया।

ग्रुप के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली एवं सबके उज्जवल भविष्य की कामना की।समारोह में रामचंद्र शर्मा एवं मंडली के होली एवं चैता गीतों ने समा बांध दिया। मंडली द्वारा गाए होली गीतों पर सभी लोगों ने थिरकते हुए खूब हास परिहास किया।बगेदू राम ने "ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों"... गाकर खूब तालियां बटोरी।

कार्यक्रम के अंत में बाटी चोखा भोज की सबने प्रशंसा की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विजय प्रताप सिंह, जगमोहन यादव, बृजभान सिंह, बृजेश पाण्डेय, जगदीश सिंह, हरिमोहन सिंह, कैलाश तिवारी, विजय चौरसिया, हरि प्रकाश गुप्त, प्रमोद सिंह, बगेदू , नील कमल सिंह, मोहन निराला, डॉ रमाशंकर प्रसाद, अजय कुमार गुप्ता, ओमकार लाउडस्पीकर वाले  मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026