नवेद आलम
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
गौसे आज़म फाउंडेशन जीएएफ टीम ने माहे रमजान की 27वी रात को हकीकी जरूरतमंद परिवारों के बीच ईद किट का वितरण किया इस पहल का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों तक खुशियों को पहुंचाना और उनके साथ त्योहार की खुशी साझा करना रहा।
जीएएफ़ टीम के सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को ईद किट वितरित की। जिससे परिवार ईद का त्योहार खुशी-खुशी मना सकें।
जिला अध्यक्ष समीर अली ने बताया कि संस्था हमेशा समाज सेवा के कार्यों में आगे रही है और भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे भी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और जरूरतमंदों की सहायता करें।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष समीर अली, रहमतनगर अध्यक्ष मोहम्मद फैज, अमान अहमद, रियाज अहमद, मोहम्मद शारिक आदि उपस्थित रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026