Tranding

अनवार हुसैन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दावत-ए-इफ्तार व दुआख्वानी का हुआ आयोजन।

मोहम्मद आजम

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

अनवार हुसैन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में 18वें रमजान मुबारक के मुकद्दस अवसर पर मरहूम अनवार हुसैन मेकरानी की याद में उनके आवास पर 'दावत-ए-इफ्तार'एवं'दुआख्वानी'का भव्य आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मरहूम अनवार हुसैन और उनकी पत्नी मरहूमा कमर जहां की रूह को ईसाले सवाब पहुँचाने के लिए नमाज-ए-मग़रिब के बाद विशेष दुआ मांगी गई।सोसाइटी के अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी ने बताया कि उनके मरहूम वालिद अनवार हुसैन मेकरानी पिछले 40 वर्षों से मस्जिद शेख जुड़ावन बख्श में तरावीह मुकम्मल कराते आ रहे थे।उनके इंतकाल के बाद अब उनके नक्श-ए-कदम पर चलते हुए उनके सभी पुत्र इस जिम्मेदारी को पूरी शिद्दत से निभा रहे हैं।दावत-ए-इफ्तार के पश्चात मस्जिद शेख जुड़ावन बख्श में हाफिज-ए-कारी महबूब हुसैन द्वारा कुरान मुकम्मल (तरावीह)की गई,जिसके बाद जायरीन और नमाजियों के बीच तबर्रुक का वितरण हुआ।इस मौके पर अनवार हुसैन के बेटों ने खिदमत-ए-खल्क (जनसेवा) के मिशन को जारी रखने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि अपने वालिद और वाल्दा के बताए रास्तों पर चलते हुए दीनी और दुनियावी खिदमत का सिलसिला भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मस्जिद शेख जुड़ावन बख्श के ईमाम इबारत हुसैन,हाफिज-ए-कारी नसीमुल्लाह,हाफिज फ़ैजुल्लाह,हाफिज मुजीबुर्रहमान,इमामबाड़ा मुतवल्लियां कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद इरशाद हुसैन,एडवोकेट अनीस अहमद,नसीम सलेमपुरी,स्वामी चरण शाही,डॉ.अभय पाल सिंह,मनीष शर्मा,मोहम्मद आरिफ, वरिष्ठ पत्रकार मुर्तजा रहमानी, लड्डन खान,डॉ.राशिद हुसैन,इज़हार हुसैन,मेराज हुसैन,सेराज हुसैन,रियाज़ हुसैन,नियाज़ हुसैन और अरसलान सहित बड़ी संख्या में रोजेदार व सर्वधर्म के लोग शामिल रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026