धनंजय कुमार शर्मा
बेल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।
कस्बे के विवेकानंद शाखा मिडिल स्कूल के प्रांगड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज और सादगी के साथ मंगलवार को होली का पर्व मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संघ के लोगों ने अपने पारंपरिक रीति रिवाज के प्रार्थना ,ध्वज पर पुष्पार्चन के साथ किया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बाल स्वयंसेवकों ने उत्साह पूर्वक 'भारत माता की जय' के नारे लगाए, जिससे शाखा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। इस उत्सव में सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया गया। जिला कार्यवाहक सतीश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं बल्कि आपसी मतभेद भुलाकर समाज को एक सूत्र में पिरोने का अवसर है। उन्होंने जोर दिया कि संघ का उद्देश्य समाज में संगठन सेवा और संस्कार की भावना को मजबूत करना है। ऐसे पर्व सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाते हैं और समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर नगर कार्यवाह पवन वर्मा, नगर सेवा प्रमुख हेमंत शुक्ला, राजेश गुप्ता ड्राफ्टमैन, आलोक गिरी, अमित सिंह, प्रदीप,अजय पटेल, सर्वजीत सिंह,सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक दूसरे को अबीर,गुलाल लगाकर गले मिले और होली की बधाई देते हुए समाज में सौहार्द और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026