शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,कालीबाग मोहल्ला में स्थित,उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल इमामबाड़ा में,मदर्स डे के अवसर पर विद्यालय के छात्राओं ने एक वृहद कार्यक्रम काआयोजन,विद्यालय के सचिव,सैयद इरशादअख्तर उर्फ दुलारे एवं विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिकाओं ने मिलकर किया,इसअवसर पर विद्यालय के छात्राओं ने इस विषय पर अपनाअपना विचार रखा,सभी छात्रों ने मां की महत्ता पर प्रकाश डाला।एक छात्रा ने कहा कि मां हमारे प्रथम पाठशाला है,इसी की देखरेख में हमलोगों का पालन पोषण के अलावा हमें हर तरह की मदद मिलती है,मां की सेवा करना हम लोगों का परम कर्तव्य बनता है,क्योंकि मां के पैरों के नीचे जन्नत है,मां के बगैर जीवन अधूरा है।इसी कार्यक्रम में,विद्यालय के छात्राओं को मैट्रिक की परीक्षा मेंअच्छा प्राप्तांक से पास करने वाले छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में गुलनार परवीन, जिन्होंने 93% मार्क्स लाया, इसके बाद साबरीन परवीन जिन्होंने 87% मार्क्स लाया, इसके बाद रूबिसा खातून जिन्होंने 83% मार्क्स लाकर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ-साथ अपने माता-पिता को भी गौरवान्वित किया।इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षिकाएं,छात्राओं के माता सगे संबंधी उपस्थित थे।
इसअवसर पर शिक्षकों में, मोहम्मद दाऊद,सैयद जमील अहमद,गोरख मस्ताना,मेराज अहमद,रेशमा खातून,सबा, शगुफ्ता इत्यादि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थिति रही।मंच का संचालन विद्यालय के सचिव,इरशादअख्तर दुलारे ने किया।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026