Tranding

मोटरसाइकिल के साथ शहर में निकली श्रीराम शोभायात्रा।

- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भगत सिंह शाखा से निकली शोभायात्रा।

-पांच शाखाओं की टोली हुई शामिल, जयघोष से भक्तिमय बना रहा वातावरण। 

सीमा भारद्वाज

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रेमचंद्र नगर के तत्वावधान में मंगलवार को शहर में भव्य मोटरसाइकिल शोभायात्रा निकली। जयघोष के बीच निकली श्रीराम शोभायात्रा सरस्वती शिशु मंदिर प्रेमचंद्रनगर निकट नार्मल स्कूल से निकलकर भ्रमण करके वापस लौटी।

भगत सिंह शाखा स्थल पर संघ की प्रार्थना हुई। झांकी सजाकर हनुमान चालीसा पाठ हुआ। शोभायात्रा में शामिल होने वालों को चंदन लगाकर अभिनंदन हुआ। आरती के पश्चात यात्रा प्रस्थान हुआ। नार्मल, नांगलिया हास्पिटल, बेतियाहाता चौक, शास्त्री चौक, नगर निगम, घोष कंपनी चौराहा, कोतवाली थाना होते हुए,बक्शीपुर, नक्खास चौराहा, घंटाघर, बंधुसिंह पार्क, बसंतपुर राघव शक्ति मिलन चौक, हांसूपुर, परशुराम चौक, श्रीराम चौक से श्रीरामलीला मैदान पहुंची। पीले वस्त्र में निकली शोभायात्रा में विभिन्न शाखाओं के स्वयंसेवक, अनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ता, व्यापारी व अनेक नागरिक शामिल हुए। आगे-आगे ध्वज लहराते स्वयंसेवक पीछे वीर दल, फिर जयघोष करती युवाओं की टोली, फिर श्रीराम शाखा, परशुराम शाखा, भगत सिंह शाखा, अभिमन्यु शाखा, श्रीकृष्ण शाखा, शंख व बिगुल बजाते टोली, कलश , श्रीराम रथ फिर श्रीराम लला की झांकी, इसके पीछे सरस्वती वाहिनी की टोली व अन्य स्वयंसेवक जयघोष करते चल रहे थे।

22 जनवरी को होने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय घर व पास के मंदिर में पूजन-अर्चन व शाम को दी जलाने का आह्वान करते हुए निमंत्रण दिया। यात्रा में भाग के कार्यकर्ताओं के साथ नगर व शाखा की टोली शामिल हुए।सरस्वती वाहिनी में बृजराज दूबे, मारकंडेय मणि, महेंद्र त्रिपाठी, अमित मोदनवाल, रवींद्र त्रिगुणायक, गिरिजेश त्रिपाठी, जनार्दन यादव, रामचरण, रामप्रकाश सहित अन्य आचार्य गण जयघोष करते चल रहे थे। नगर सह कार्यवाह राजकुमार शर्मा ने आरती करवाया  सरस्वती शिशु मंदिर की आचार्या ने रंगोली सजाई। । अखिलेश्वर धर द्विवेदी ने कहा कि अयोध्या में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रीराम शोभायात्रा निकाली जा रही है। संचलन का संपत वशिष्ठ वर्मा, संचालन रमाशंकर गुप्ता ने किया। पुलिस कर्मियों ने सहयोग किया।

इस मौके पर भाग प्रचारक सचिन प्रेमचंद्र नगर नगर कार्यवाह शैलेंद्र कुमार गुप्ता, मनोज जालान, भाग सह संघचालक शिवशंकर, नगर संघचालक बलराम अग्रवाल, जयप्रकाश, अभियान संयोजक स्वामी डा विनय राजकुमार शर्मा, वशिष्ठ, अनुराग मझवार, गिरिजेश वर्मा, आनंद गुप्ता, अनुराग गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, दुर्गेश गांधी, पदमा गुप्ता, सीमा महेश्वरी, प्रवीण आराध्य विवेक, मूलचंद्र, अनुराग गुप्ता, गिरिजेश वर्मा, संजय श्रीवास्तव, आनंद त्रिपाठी, प्रवीण कुमार, दुर्गेश,इंद्रजीत पटवा, राजीव शुक्ला, कृष्ण मुरारी मिश्रा, यदुनंदन, जानेंद, शैलेन्द्र, उमेश सिंह, वीरेंद्र, हरिओम ,पदमा गुप्ता, सीमा महेश्वरी, प्रकृति सिंह, अनीता यादव, सीमा द्विवेदी, कल्पना, ममता, गौरी, आराधना गुप्ता, वंदना, शैलेंद्र बल्लभ पांडेय, श्रीप्रकाश मिश्रा, जयेंद्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र मझवार, शंभू, राजेश शुक्ला, सुदीप पांडेय, उमेश सिंह तारकेश्वर वर्मा, शंकर वर्मा, विवेक मिश्रा,सहित अनेक परशुराम, अभिमन्यू, श्रीकृष्ण, श्रीराम व भगत सिंह शाखा के स्वयंसेवक शामिल हुए

Karunakar Ram Tripathi
78

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2025