Tranding

मोहर्रम के गमगीन माहौल में व्यापारियों की तरफ से ठंडा पानी और शरबत का विभिन्न स्थानों पर होगा व्यापक इंतजाम - बंटी भईया

उप सम्पादक सलमान अहमद

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।

प्रयागराज जिला महानगर उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक एवं अध्यक्ष राजीवकृष्ण श्रीवास्तव बंटीभैया ने बताया कि मोहर्रम इस गमगीन माहौल में जिला एवं महानगर उद्योग व्यापार मंडल आपने परंपरागत तरीके से जुलूस के विभिन्न मार्गो में शरबत और ठंडा पानी की सेवाएं परंपरागत तरीके से देता आया है जो इस बार भी लगातार जारी है संगठन के वरिष्ठ सलाहकार दिगंबर प्रसाद त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष अनूप वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक केसरवानी, विनय जी सोनी, सरदार चरणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश केसरवानी, महिला जिलाध्यक्ष जूही जायसवाल, सलमान अहमद अनिमेष गरवाल आदि प्रमुख लोगों के द्वारा जुलूस मार्ग में चयनित स्थानों जैसे जॉनसन गंज घंटाघर चौक कोतवाली ठठेरी बाजार जामा मस्जिद लोहटी बाजार, नकाश कोना अहमद गंज गाड़ीवान टोला खुल्दाबाद हिम्मतगंज चकिया, आदि जुलूस मार्गों पर शेड्यूल अनुसार लगातार संचालित होता रहेगा साथ ही इस गमगीन माहौल में प्रयागराज जिला एवं महानगर उद्योग व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण विभिन्न जिलों के आयोजकों सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सक्रिय भूमिका निभाते हुए समस्त आयोजन को संपादित कराने में सहयोग करेंगे और अपनी असलियत के भाइयों के साथ इस गमगीन माहौल में कंधे से कंधा मिलाकर शिरकत करेंगे आयोजन हेतु हुई बैठक में व्यापारियों के समूह को संबोधित करते हुए संरक्षक एवं अध्यक्ष राजीवकृष्ण श्रीवास्तव बंटी भैया, जिला अध्यक्ष अनुप वर्मा ने अपनी भावना प्रकट करते हुए कहा कि

मुहर्रम इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों सहित हमसब का एक प्रमुख यादगार है। इस माह की बहुत विशेषता और महत्व है। सन् 680 ईसवी में इसी माह में कर्बला नामक स्थान मे एक धर्म युद्ध हुआ था, उसी धर्म युद्ध में हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलेही वसल्लम के नवासे हज़रत हुसैन रज़ी० और उनके सभी 72 साथियों (परिवार वालो) को शहीद कर दिया था। जिसमें उनके छः महीने की उम्र के पुत्र हज़रत अली असग़र भी शामिल थे। तभी से तमाम दुनिया के ना सिर्फ़ मुसलमान बल्कि दूसरी क़ौमों के लोग भी इस महीने में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत का ग़म मनाकर उनको याद करते है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
84

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2025